{"_id":"fb308ef38308a493a3929e66ec955b94","slug":"colony-shantapuri-alcoholics-violence-and-the-murder-of-two-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतापुरी कालोनी में शराबियों के उत्पात और दो लोगों की हत्या का मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतापुरी कालोनी में शराबियों के उत्पात और दो लोगों की हत्या का मामला
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शांतापुरी कालोनी में गाली देने से मना करने पर गुरुवार की रात्रि दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पांच लोग घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए अस्पताल पर रात भर हंगामा किया। शुक्रवार को जिलाधिकारी और एसपी के आरोपियों पर एनएसए की कार्रवाई, मुआवजा आदि के आश्वासन के बाद ही शव को पोस्टमार्टम को एटा भेजा जा सका। हत्याकांड की घटना को देखते हुए कालोनी एवं अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई की गई है।
शांतापुरी कालोनी निवासी तिरमल, कमलेश, ओमवीर, बलराम सिंह, राजू, मौनू शराब पीने के बाद मोहल्ले गालियां दे रहे थे। बस्ती के लोग घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने गालियां देने से मना किया तो इन लोगों ने फायरिंंग कर दी। लाइसेंसी बंदूकों और तमंचों से कई राउंड फायर किए। गोली लगने से 70 वर्षीय गंगा बल्लभ और 17 वर्षीय सारांश पुत्र रजनेश की मौत हो गई। जबकि अनुज शर्मा पुत्र गंगा बल्लभ, रामादेवी पत्नी विष्णुदत्त, मुन्नीदेवी पत्नी विनोद कुमार गोली लगने से घायल हो गए। वेदवती पत्नी योगेश कुमार उपाध्याय भी इस दौरान घायल हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पाताल पहुंचाया। बस्ती के काफी संख्या में लोग भी अस्पताल पहुंच गए। लोगों ने पुलिस पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देख अपर जिलाधिकारी बाल मयंक मिश्र, एसपी राधे मोहन भारद्वाज, सीओ शवीह हैदर भी अस्पताल पहुंच गए। ढोलना, सोरों, अमांपुर, सिढ़पुरा थाने की पुलिस को भी बुला लिया गया। पुलिस ने जब मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम को भेजने के प्रयास किए तो लोगों ने शवों को नहीं उठाने दिया। शनिवार सुबह नौ बजे के करीब जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियान अस्पताल पहुंच गए। जिलाधिकारी ने हत्यारोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करने, मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने, गंभीर घायल अनुज का इलाज प्रशासनिक मदद से कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेजा गया। पुलिस ने दो आरोपी बलराम और मौनू को गिरफ्तार कर लिया है। गंगाबल्लभ के नवासे अलंकार उपाध्याय ए़डवोकेट की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।