फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cold weather turns deadly for the elderly, 17 die in 10 days

Etah News: बुजुर्गों के लिए ठंड बनी जानलेवा, 10 दिन में 17 की मौत

Wed, 07 Jan 2026 09:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Cold weather turns deadly for the elderly, 17 die in 10 days
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को मरीज देखते चिकित्सक।
एटा। कोहरा, बादल, शीतलहर के मिले-जुले असर से पड़ रही भीषण ठंड बुजुर्गाें के लिए आफत ही नहीं जानलेवा भी बन गई है। 10 दिन में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 11 बुजुर्ग सांस पीड़ित थे और 6 की जान हार्टअटैक से गई।
विज्ञापन






मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों के अनुसार 6 जनवरी तक 10 दिनों में 60 से अधिक लोग इमरजेंसी में सांस व हृदय की बीमारी के पीड़ित भर्ती किए गए। सांस के 11 और हार्टअटैक से 6 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 1850 लोगों ने पर्चे बनवाकर दवा ली। इसमें से लगभग 800 लोगों ने मेडिसिन विभाग में परामर्श लिया। यहां लगभग 550 मरीज सर्दी के कारण खांसी, बुखार, सांस व सीने में दर्द की समस्या से पीड़ित पहुंचे।
विज्ञापन




मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस चंद्रा ने बताया कि सर्दी के मौसम में बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। तापमान कम होने से धमनियां सिकुड़ती हैं और बीपी बढ़ जाता है। श्वसन तंत्र भी प्रभावित होता है। सांस के रोगी व हृदय रोग से पीड़ित लोग घर से बाहर कम ही निकलें। पूरे व गर्म कपड़े पहनकर रहें और अलाव की अपेक्षा रूम हीटर का प्रयोग करें। इसका कारण है कि अलाव के धुएं से हृदय की बीमारी से पीड़ित लोगों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि बच्चों को सर्दी में पूरी तरह से गर्म कपड़ों में ढककर रखें। 6 माह तक के बच्चों को सिर्फ मां का दूध ही पिलाएं। बच्चों को घर से बाहर ले जाने से पहले पर्याप्त गर्म कपड़े पहना लें। पानी व दूध गुनगुना पिलाएं। पौष्टिक खाना खिलाएं और प्लास्टिक की बोतल से दूध न पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed