फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   CMS seeks answers on arrangements in MCH building

Etah News: एमसीएच भवन में व्यवस्थाओं पर मांगा सीएमएस ने जवाब

Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 14 Jun 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
CMS seeks answers on arrangements in MCH building
एटा। मेडिकल कॉलेज प्रांगण में एनएचएम से एमसीएच (मदर केयर चाइल्ड यूनिट) बनी है। इसको हैंडओवर लेने की प्रक्रिया चल रही है। एक माह पूर्व राज्य व मंडल की टीम ने भवन में व्यवस्थाओं को देखा था। इस दौरान कई खामियां मिली थी। कार्यदायी संस्था को एक माह का समय देकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही गई थी। एक माह का समय पूरा होते ही सीएमएस ने संस्था को पत्र भेज व्यवस्थाओं के दुरुस्त होने की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

सपा शासनकाल में इस भवन का निर्माण शुरू हुआ था। ये 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। भवन निमार्ण की गति धीमी रही। ऐसे में भवन के निर्माण में समय लग गया। कोरोना संक्रमण के समय भवन के तीन तलों को उच्चाधिकारियों के निर्देशन में पीकू वार्ड खोलने को ले लिए गए। बाद में मेडिकल कॉलेज की मान्यता के चलते उसमें ओटी सहित पैथोलॉजी व अन्य वार्ड सहित विभाग शुरू कर दिए गए। इस दौरान भवन निर्माण का कार्य पूरा हो गया। संस्था के अधिकारियों ने भवन के हैंडओवर लेने की बात कही तो भवन में कई खामियां उन्हें बता दी गईं।
विज्ञापन

वैसे भवन में पानी सहित बिजली की समस्या है। इसके अलावा टाइल्स् आदि छूटने लगे हैं। संस्था के अधिकारियों ने लखनऊ में हैंडओवर की बात कही। इस पर लखनऊ से टीम बनाई गई। टीम ने लखनऊ के दो अधिकारी सहित मंडल व मेडिकल कॉलेज के सीएमएस सहित एक अन्य को रखा गया। एक माह पूर्व टीम ने हैंडओवर की प्रक्रिया को लेकर भवन को देखा। उन्हें भवन में कई खामियां मिली थी। इस पर एक माह का समय देकर खामियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए थे। एक माह पूरा होते ही सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने कार्यदायी संस्था को पत्र लिखा है। जिसमें भवन में व्यवस्थाएं दुरुस्त हुईं या नहीं इसकी जानकारी मांगी है। सीएमएस ने बताया कि जानकारी मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed