{"_id":"632df02383eb663fa53527bf","slug":"cleaned-the-vcb-machine-with-water-blew-it-etah-news-agr5477757155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से कर दी वीसीबी मशीन की सफाई, फुंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से कर दी वीसीबी मशीन की सफाई, फुंकी
सार
एक ओर जहां बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई है।वहीं विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की लापरवाही से हालात और बिगड़ गए।40 घंटों में महज 5 घंटे लाइट मिली है, वो भी टुकड़ों में।
विज्ञापन
विस्तार
अवागढ़। एक ओर जहां बारिश के चलते विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई है। वहीं विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ की लापरवाही से हालात और बिगड़ गए। उसने पानी से वीसीबी (वेक्यूम सर्किट ब्रेकर) मशीन की सफाई कर दी। इस लापरवाही पर उसे उपकेंद्र से हटा दिया गया है।
दो दिन हुई तेज बरसात के बाद कस्बे में बिजली आपूर्ति के हालात अधिक बिगड़ गए हैं। 40 घंटों में महज 5 घंटे लाइट मिली है, वो भी टुकड़ों में। वीसीवी मशीन बृहस्पतिवार को फुंक गई, जिसे शुक्रवार तक सही नहीं किया जा सका।
इसके अलावा 33 हजार की लाइन में भी फॉल्ट हो गया। कहीं पोल गिर गए तो कई जगह तार टूट गए। शुक्रवार शाम तक बिजली नहीं मिलने की वजह से लोग पानी तक के लिए तरस गए। इसमें एसएसओ विश्वेंद्र प्रताप सिंह की भी लापरवाही सामने आई। जिसके बाद अवर अभियंता रजनीकांत शर्मा ने उन्हें ड्यूटी से हटा दिया है।
विज्ञापन
बताया कि वीसीबी मशीन को पेट्रोल आदि से साफ किया जाता है। एसएसओ ने इसे पानी से साफ कर दिया, जिससे उसमें नमी आ गई और लाइन शुरू होते ही यह फुंक गई। बिजली आपूर्ति सुचारु कराने के लिए जिला मुख्यालय से एटा से कर्मचारियों को बुलाया गया है।