फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clay mining seized five tractor and JCB

मिट्टी खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर और जेसीबी जब्त

Fri, 22 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 22 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Clay mining seized five tractor and JCB
गुरुवार रात एसडीएम सदर ने मिरहची थाना क्षेत्र के चहबच्चापुर में अवैध खनन कर लायी गई मिट्टी से भरे पांच ट्रैक्टर, एक जेसीबी पकड़ी है। खनन माफिया के वाहनों को छोड़ने के लिए एक विधायक ने देर रात तक पुलिस पर दबाव भी बनाया। खनन माफिया कई दिन से एसडीएम के आवास और उनके आने-जाने के समय की रैकी भी करा रहा था। जिस बोलेरो से रैकी की जा रही थी उसे भी जब्त कर लिया गया है। इसी बोलेरो से खनन माफिया मिरहची थाने में पुलिस पर दबाव बनाने पहुंचा था। एसडीएम के स्टाफ ने गाड़ी को तुरंत पहचान लिया और खनन माफिया को गिरफ्तार कर लिया। छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजनीतिक संरक्षण में जिले में मिट्टी का अवैध खनन खूब हो रहा है। खनन के धंधे से जु़ड़े लोगों को सत्ताधारी दल से जुड़े नेताओं का इन्हें संरक्षण रहता है, इस लिए इनके हौंसले बुलंद हैं। इसे दुस्सहास ही कहेंगे कि खनन माफिया एसडीएम सदर की रैकी कर रहे थे। वह आवास से कब निकलते हैं कहां-कहां जाते हैं। कितने बजे जाते इसकी रैकी बोलेरो में सवार खनन माफिया के साथी कर रहे थे। इसका अहसास एसडीएम को भी नहीं था। गुरुवार रात को एसडीएम सुनील कुमार वर्मा ने मिरहची क्षेत्र में अवैध रुप से खनन की मिट्टी ला रहे पांच ट्रैक्टर और एक जेसीबी पकड़ ली। वाहनों को वह थाने ले आए। वाहन पकड़ते ही सपा के एक विधायक ने एसडीएम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। एसडीएम को फोन कर वाहन छोड़ने के लिए कहा। एसडीएम स्टाफ के साथ थाने में मौजूद थे तभी एक बोलेरो में सवार कुछ लोग यहां पहुंचे और पुलिस पर दबाव बनाने लगे। एसडीएम के स्टाफ ने बोलेरो को पहचानते हुए बताया कि कार्रवाई से पहले बोलेरो आवास के बाहर खड़ी थी। इसमें तेज आवाज में गाने बज रहे थे। तब एसडीएम को अहसास हुआ कि इसी बोलेरो से रैकी की जा रही थी। बोलेरो में सवार खनन माफिया ने पुलिस और एसडीएम पर रौब दिखाना शुरू कर दिया। तभी पुलिस ने एसडीएम के आदेश पर माफिया की कार सीज कर उसे सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अधिकारपुर निवासी शरद यादव, चहबच्चापुर निवासी महेश, मनपाल, नगला चोइया निवासी मनीराम, पालेवर, डुडिया निवासी विक्रम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed