फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   City teenager dies of fever

बुखार से शहर के किशोर की मौत

Sat, 25 Sep 2021 10:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
City teenager dies of fever
एटा। जिले में शनिवार को बुखार से एक महिला व एक युवक की मौत हो गई। साथ ही जिले में बुखार के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इस कारण मेडिकल कॉलेज में संचालित किए गए वार्ड के सभी बेड फुल हो गए हैं। अब डॉक्टर ड्यूटी रूम में बेड लगवाकर मरीज भर्ती किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भगीपुर निवासी मोहित ठाकुर उर्फ वीरभान (23) को तीन-चार दिन पहले बुखार आ रहा था। शुक्रवार को वह इलाज के सिलसिले में आगरा गया। लेकिन वहां से बिना इलाज के लौट आया। रात में हालत बिगड़ गई। शनिवार सुबह परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। इसके अलावा रामादेवी (45) पत्नी भरत सिंह निवासी सिरसाबदन की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले बुखार आया था। पांच दिन पूर्व आगरा उपचार के लिए ले गए थे। वहां शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, शनिवार को मेडिकल कॉलेज की मैटरनिटी विंग में बनाए गए 10 बेड के पीडियाट्रिक वार्ड के सभी बेड फुल थे। चार बीमार बच्चो को सामान्य डेंगू वार्ड के बेडों पर भर्ती किया गया। वहीं दोनों डेंगू वार्ड के बेड भी मरीजों से भर गए। ऐसी स्थिति में तीसरी मंजिल के वार्ड के पास बनाए गए डॉक्टर ड्यूटी रूम में दो बेड डलवाकर मरीजों को भर्ती किया गया। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि विंग में करीब 300 बेड की व्यवस्था है। जरूरत के अनुसार सभी मरीजों को संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बुखार प्रभावित इलाकों में लगातार मेडिकल टीमें भेज मरीजों की जांच कराकर उपचार दिया जा रहा है। डेंगू संभावित इलाकों में एंटी लार्वा केमिकल स्प्रे और फॉगिंग भी कराई जा रही है।
- डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed