फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   City governments came into existence with the oath

Etah News: शपथ के साथ अस्तित्व में आईं शहर की सरकारें

Fri, 26 May 2023 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 26 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
City governments came into existence with the oath
एटा। निकाय चुनाव के बाद शुक्रवार को छह नगर निकायों में नवनिर्वाचित अध्यक्षों व सभासदों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही शहर की सरकारें अस्तित्व में आ गईं। एटा नगर पालिका का शपथ ग्रहण समारोह शहर के ठंडी सड़क स्थित ग्रीन गार्डन में हुआ। यहां अध्यक्ष सुधा गुप्ता और सभी सभासदों को एसडीएम सदर शिव कुमार ने पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 साल में नगर में विकास नहीं हुआ है। जिसके चलते यह पिछड़ गया है। इसको विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे। सांसद राजवीर सिंह, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, एमएलसी आशीष यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व सांसद सत्या बहन, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, पंकज गुप्ता एडवोकेट, शिशुपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



बिना भेदभाव के कराए जाएंगे कार्य: सुनीता गुप्ता
अलीगंज। अलीगंज नगर पालिका का शपथ समारोह कायमगंज रोड स्थित एसएस रिसोर्ट पर हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनीता संदीप गुप्ता और सभासदों को एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने कहा कि नगर में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जाएंगे। सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, पूर्व मंत्री अवधपाल सिंह यादव, भूपेंद्र सिंह चौहान, पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. अशोक रतन शाक्य आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन


प्राथमिकता से कराएंगे नगर का विकास- गौरी वर्मा
जलेसर। किला मार्ग स्थित नगर पालिका प्रागंण में अध्यक्ष गौरी देवी वर्मा और सभासदों को एसडीएम रामनयन सिंह ने शपथ दिलाई। वहीं नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष को राजदंड के रूप में गदा सौंपी। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर का विकास प्राथमिकता पर कराएंगे। उनके पति संजीव वर्मा, डाॅ. अनुपम भारद्वाज, अजय मोहन शर्मा, हरीश वार्ष्णेय, श्याम बिहारी तिवारी, अखिलेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


सभासदों संग नगर पंचायत अध्यक्ष ने ली शपथ
राजा का रामपुर। नगर पंचायत सभागार में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता और सभासदों को शपथ दिलाई। अर्जुन सिंह राठौर, सीओ सुधांशु शेखर, ईओ रमेश शाह आदि मौजूद रहे। संवाद

पिता के बाद पुत्र ने भी संभाली नगर की जिम्मेदारी
जैथरा। रामलीला प्रांगण में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने शपथ ग्रहण कर दायित्व संभाल। उनके पिता विनोद गुप्ता भी चेयरमैन रहे थे। एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासदों को शपथ दिलाई। योगाचार्य राजू जैथी, वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता, आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने कहा कि नगर का विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी। संवाद


बनी रहेगी विकास कार्यों की परंपरा: शिखा गुप्ता
निधौली कलां। पोद्दार चौक में शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता आरबी ग्रुप चेयरमैन डॉ. जाकिर हुसैन डेजी एडवोकेट ने की। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष शिखा गुप्ता और सभासदों को एएसडीएम वेदप्रिय आर्य ने शपथ दिलाई। सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों के लिए खेल-झूलों की व्यवस्था की गई। अध्यक्ष ने कहा कि मेरे परिवार के लोग हमेशा ही विकास कार्य कराते रहे हैं, यह परंपरा बनी रहेगी। निशांत गुप्ता मौनी, ईओ अनुराग शुक्ला, उमेश चंद्र, नेत्रपाल, राजीव गुप्ता उर्फ राजू आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed