{"_id":"63ff4c6f8eb8bfaffa08f1d4","slug":"children-gave-attractive-presentations-in-the-annual-festival-etah-news-c-25-1-77577-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां
Wed, 01 Mar 2023 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 01 Mar 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दीं आकर्षक प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। एमजी कॉन्वेंट स्कूल प्रेम नगर वार्षिकोत्सव सीनियर विंग एमजी इंटरनेशनल स्कूल कवार में संपन्न हुआ। जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
मुख्य अतिथि पीएसी कमांडेंट आदित्य प्रकाश वर्मा रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एवं शिक्षाविद् विजितेंद्र कुमार गुप्त एडवोकेट ने की। सिटी कैंपस की छात्राओं ने सबसे पहले सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया। देशभक्ति से ओतप्रोत संगीतमय प्रस्तुति को सभी ने बहुत पसंद किया। तेरी मिट्टी में मिल जावां गीत पर सीनियर विंग के छात्रों ने सम्मोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
नारी सशक्तीकरण पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति मन को छू लेने वाली रही। वर्तमान शिक्षा की दशा पर सिटी कैंपस के बच्चों की कव्वाली भी सराही गई। बेस्ट गार्जियन लवली गुप्ता, बेस्ट टीचर सीनियर विंग ऋतु मिश्रा, बेस्ट टीचर सिटी कैंपस वंशिका कुलश्रेष्ठ, बेस्ट परफ़ोर्मर ऋषभ चौहान, बेस्ट स्टूडेंट विप्लव यादव (सिटी कैंपस), बेस्ट स्टूडेंट सीनियर विंग-कुणाल दुबे को चुना गया।
विज्ञापन
सभी को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। लकी ड्रॉ में 20 दर्शकों को पुरस्कार दिए गए। विद्यालय प्रबंधक राहुल गुप्त एडवोकेट, सत्येंद्र यादव, शिवशंकर वार्ष्णेय एडवोकेट, सुभाष चंद्र शर्मा एडवोकेट, आरएसएस जिला कार्यवाह संजीव पांडेय, जिला प्रचारक विकास आदि मौजूद रहे।