{"_id":"6993609b9dfb0a23ef0faf2f","slug":"children-are-falling-ill-due-to-changing-weather-more-than-200-have-been-given-treatment-etah-news-c-163-1-eta1004-146476-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मौसम बदलने से बच्चे पड़ रहे बीमार, 200 से अधिक को दिया गया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मौसम बदलने से बच्चे पड़ रहे बीमार, 200 से अधिक को दिया गया उपचार
Mon, 16 Feb 2026 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती बीमार बच्चे व उनकी देखरेख में बैठे परिजन। संवाद
एटा। मौसम बदलने की वजह से सबसे अधिक बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी, खांसी और बुखार के साथ डायरिया जैसी शिकायतें हो रही हैं। बच्चा वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। सोमवार को लगभग 200 बच्चों को उपचार दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में सोमवार को 200 बीमार बच्चों को उपचार दिया गया। इसमें सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार से पीड़ित बच्चे शामिल रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवम यादव ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। सर्दी, खांसी, व जुकाम से बच्चे सबसे अधिक परेशान हो रहे हैं। डायरिया से पीड़ित बच्चे भी आ रहे हैं। बताया कि बच्चा वार्ड में कुल 16 बच्चों को भर्ती किया गया है। इसमें 6 बच्चे डायरिया से पीड़ित हैं।
वहीं अन्य बच्चे सांस और बुखार से पीड़ित हैं। उनको उपचार दिया जा रहा है। बताया कि इसके साथ ही एसएनसीयू वार्ड में कुल 16 बच्चों को भर्ती किया गया है जो नवजात से ही कमजोर हैं। उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।