{"_id":"680bd9c93f2a081d4d009087","slug":"child-raped-accused-arrested-etah-news-c-163-1-eta1001-132769-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बालक के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बालक के साथ किया कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार रात 5 वर्ष का बालक अन्य बच्चों के साथ वहां खेल रहा था। उसी समय एक युवक वहां पहुंचा और बालक को बहला फुसलाकर ले गया। गांव से बाहर खेत में ले जाकर कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में लिखा है कि गांव में बृहस्पतिवार की देर शाम एक बरात आई थी। गांव से बाहर बरातियों के ठहरने के लिए पंडाल लगाया गया था। गांव के अन्य बच्चों के साथ ही 5 वर्षीय बेटा भी खेलते हुए वहां पहुंच गया। तभी आरोपी दिनेश कुमार वहां पहुंचा और बच्चों के पास बैठकर बात करने लगा। कुछ देर बाद उसने बेटे को बातों लगाकर बहलाया फुसलाया और खेतों में ले गया।
वहां कुकर्म करने लगा, बालक चिल्लाया तो जान से मारने की धमकी देते हुए पीटा। काफी देर बाद जब बेटा रोता हुआ घर आया तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया है।