फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Child dies due to monkey attack

Etah News: बंदर की घुड़की से छत से गिरकर बालक की मौत

Tue, 02 Jan 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 02 Jan 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to monkey attack
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव असरौली में सोमवार की शाम बालक गिर गया। इसकी वजह से हालत गंभीर हो गई, जब परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए तो नाजुक स्थिति में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि सकीट थाना क्षेत्र में 8 साल की बालिका छत से गिरकर घायल हो गई, इसको भी रेफर किया गया है। वहीं बागवाला क्षेत्र में महिला और एक वृद्ध छत से गिरकर घायल हुए हैं, इनको भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव असरौली निवासी अमनोल कुमार का पुत्र गौरव (12) सोमवार की शाम करीब 5 बजे छत से गिरकर घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर कर दिया और रास्ते में दम तोड़ दिया। भाई अवधेश ने बताया कि कक्षा 8 में पढ़ता था, छत पर सोमवार की शाम बैठकर पर पढ़ाई कर रहा था, तभी बंदर आया और घुड़की लगाई, बचने के लिए भागा और तभी छत से गिर गया। इसकी वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं और मेडिकल कॉलेज लेकर गए, यहां से डॉक्टरों ने आगरा के लिए रेफर कर दिया था। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, इसके बाद शव को लेकर घर आ गए। पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सकीट के गांव कवार निवासी सचिन कुमार की बेटी (8) काव्या सोमवार की शाम करीब 6 बजे खेलते समय छत से गिरकर घायल हो गई। मां सुजाता ने बताया कि छत पर खड़ी होकर अपने साथ के बच्चों को बुला रही थी तभी अचानक पैर फिसल गया, इसकी वजह से गिरकर घायल हो गई। आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं थाना बागवाला क्षेत्र के गांव धारिकपुर निवासी अनीता देवी और गांव नगला भम्मा मनूपुर निवासी चंद्रपाल सिंह (70) छत से गिरकर घायल होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed