फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   chhat giree, malabe mein dab kar vrddh kee maut

छत गिरी, मलबे में दब कर वृद्धा की मौत

Wed, 17 Aug 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
अमर उजाला ब्यूरो, एटा Updated Wed, 17 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
chhat giree, malabe mein dab kar vrddh kee maut
नगला भूड़ में हादसा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगला भूड़ में मंगलवार की रात तेज बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की छत जमींदोज हो गई। मलबे में दबने से वृद्धा की मौत हो गई। वहीं मूसलाधार हुई बारिश के कारण गांव के कई घरों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे।  
विज्ञापन

विकास खंड जैथरा के नगला भूड़ में वृद्धा लौंगश्री पत्नी स्व. जिलेदार सिंह अपने दो बेटों के साथ रहती थी। मंगलवार रात बारिश के दौरान उसके मकान की छत गिर गई।  सोते समय हुए हादसे में दबने से वृद्धा की मौत हो गई। छत गिरने की आवाज सुनकर गांववाले दौड़े। ग्रामीणों ने मलवा हटाकर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। मृतका के बेटे सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लेखपाल ने भी आकर मौका मुआयना किया है। वृद्धा की अचानक हुई मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। 
विज्ञापन

इनसेट
प्रधान ने नहीं आवंटित किया था आवास 
बारिश में छत गिरने से मौत के मुंह में समाई नगला भूड़ की वृद्धा लौंगश्री गरीब थी। ग्रामीणों की मानें तो वृद्धा ने कई बार पूर्व प्रधान से आवास की मांग की थी, लेकिन सुविधा शुल्क के अभाव में उसे आवास आवंटित नहीं हो सका था। आरोप है कि दो हजार रुपये सुविधा शुल्क के अभाव में उसे आवास नहीं मिला। आज यही उसकी मौत का कारण भी बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सड़क ऊंची होने से घरों में घुसा पानी
कस्बे में सड़क ऊंची होने के कारण मंगलवार की रात हुई बारिश का पानी कई लोगों के घरों में घुस गया। लोगों ने बुधवार की सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष के घर जाकर शिकायत की। बबलू राठौर, वीरे गुप्ता, पिंकू, नेत्रपाल गुप्ता, शिवानंद, दिनेश चौहान, भूरे आढ़ती, सुरेश चंद्र आदि ने अध्यक्ष से समस्या के समाधान की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed