{"_id":"602028a98ebc3ed658560337","slug":"checkup-in-arogya-mela-etah-news-agr479704160","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 चिकित्सकों ने 36 पीएचसी पर 2946 मरीजों का किया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 चिकित्सकों ने 36 पीएचसी पर 2946 मरीजों का किया उपचार
विज्ञापन
आरोग्य मेले में स्वास्थ्य परीक्षण करती चिकित्सक ।संवाद
- फोटो : ETAH
जिले में रविवार को 36 पीएचसी पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 69 चिकित्सकों ने 36 पीएचसी पर 2946 मरीजों का उपचार किया। रविवार को जिले में पीएचसी पर लगने वाले मेले में मरीजों की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ रही है। यहां रविवार को जिले के सभी स्थानों पर लगे मेले में 1327 पुरुष, 1065 महिलाएं व 554 बच्चों का इलाज किया गया।
इस दौरान सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग द्वारा मंडी व पोता नगला सहित निधौलीकलां पीएचसी पर व्यवस्थाओं को देखा। मेले में लिवर, गैस, टीबी, एनीमिया, हाइपरटेंशन सहित बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। जहां मरीजों को स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा निशुल्क दवा वितरित की गईं।
अवागढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 132 मरीजों का उपचार किया गया। जिनमें 57 मरीज होम्योपैथी तथा 75 मरीजों ने एलोपैथिक दवा ली। वहीं पोंडरी न्यू पीएचसी पर 55 मरीज विभिन्न रोगों से पीड़ित पहुंचे जहां उनकी जांच कर दवायें दी गई। इस दौरान डॉ. एसपी राठौर, डॉ. हितेश खन्ना, डॉ.लक्ष्मी नारायन, सुखवीर सिह, प्रमोद यादव, चंद्रभूषण, हितेंद्र कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।