{"_id":"66b11e143f40b4b5bf047354","slug":"cheating-after-agreement-even-police-is-not-taking-action-etah-news-c-163-1-eta1001-120897-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: समझौते के बाद धोखा, पुलिस भी नहीं कर रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: समझौते के बाद धोखा, पुलिस भी नहीं कर रही कार्रवाई
Tue, 06 Aug 2024 12:16 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 06 Aug 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र की श्याम विहार कॉलोनी में 4 जुलाई को एक बैंक अधिकारी के घर चोर घुस आए। करीब 30 लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित का आरोप है कि मामले में आरोपी पक्ष से समझौता कराया गया था, लेकिन इसके बाद आरोपी ने धोखा दे दिया। पुलिस भी नहीं सुन रही है।
मूल रूप से गांव नगला पोखर थाना निधौली कलां निवासी धीरज बसुंधरा में आर्यावर्त बैंक में फील्ड ऑफीसर हैं। धीरज ने बताया कि 4 जुलाई को सुबह बच्चे स्कूल चले गए और लगभग 8 बजे पत्नी सीमा भी अपने विद्यालय के लिए निकल गईं। लगभग 9 बजे मैं बैंक चला गया। दोपहर लगभग 12:50 बजे मेरी दोनों बेटियां स्कूल से लौटीं। घर का दरवाजा खोलकर अंदर आकर देखा तो जीने और कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अलमारी व लॉकर खुला पड़ा था। कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे हुए लगभग 30 लाख रुपये के गहने और 60 हजार रुपये गायब थे। धीरज ने बताया कि घटना करने वाले लोग पहचान में आए। जिसके बाद संभ्रांत लोगों ने समझौता कराया। नुकसान की भरपाई के लिए उसने चेक दिए, लेकिन इन खातों में रकम ही नहीं है। धीरज ने बताया कि मामले को लेकर डीजीपी से भी मिल चुके हैं। उनके निर्देशों के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एएसपी धनंजय कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित पक्ष मिला था। मामले में जांच कराई जा रही है।