{"_id":"11f79b2a0524ab3198f457a4e01ae2ae","slug":"changing-shabby-wire-organically-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तार बदलने पर बवाल, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार बदलने पर बवाल, फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Sat, 08 Aug 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
कस्बा में शनिवार सुबह बिजली विभाग द्वारा बदले जा रहे जर्जर तारों को रोकने पर बवाल हो गया। मोहल्ले के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। ताबड़तोड़ फायरिंग के साथ जमकर पथराव हुआ। इससे बाजार में भगदड़ गई। पथराव में एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं कुछ देर के लिए बाजार भी बंद हो गया। घटना की सूचना लगते ही एएसपी क्राइम, एसडीएम जलेसर, सीओ, सर्किल का फोर्स, क्यूआरटी मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत किया। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कस्बा के मोहल्ला बनियान में काफी समय से बिजली पोलों पर खिंचे तार बदले नहीं गए हैं, जिसके कारण यह जर्जर होकर काफी नीचे तक झुक गए हैं। इससे हर समय हादसे का डर बना रहता है। दो दिन पहले बिजली को लेकर लोगों द्वारा लगाए गए जाम के बाद शनिवार सुबह नौ बजे अधिकारियों द्वारा मोहल्ले में पहुंचकर तारों को बदलवाया जा रहा था। तभी मोहल्ले के ही नंदन अग्रवाल ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि तार बदलवाने से पहले उनके घर के सामने नया पोल लगाया जाए। दूसरे पक्ष के पप्पू यादव ने कहा कि उनके घर के दरवाजे के बाहर जो नया पोल लगा है उस पर से बिजली के तार खींचे जाएं। इसे लेकर दोनों पक्षों में गहमागहमी हो गई। बाद में नंदन ने फोन कर अवागढ़ चेयरमैन महेशपाल सिंह को बुला लिया। मौके पर पहुंचे चेयरमैन ने कहा कि नया पोल गलत लगा है। इससे रास्ता अवरुद्ध हो रहा है। इस पर पप्पू यादव और चेयरमैन में कहासुनी हो गई। जिला पंचायत सदस्य नरेश पाल सिंह निवासी कतैलिया, लालता प्रसाद और किशनवीर निवासी नवाली ने फायरिंग शुरू कर दी और पथराव भी करने लगे। पथराव के चलते सूरजभान निवासी मोहल्ला खिड़की के सिर में पत्थर लगने से वह घायल हो गए। दूसरे पक्ष का आरोप है कि चेयरमैन पक्ष ने भी फायरिंग और पथराव शुरू कर दिया इससे बाजार में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना लगते ही एएसपी क्राइम आरपी गुप्ता, एसडीएम जलेसर संदीप गुप्ता, सीओ राघवेंद्र सिंह, क्यूआरटी और सर्किल का फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों ही पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
पप्पू यादव पक्ष का आरोप है कि उनके घर के ऊपर से बिजली के नंगे तार जा रहे थे। अधिशासी अभियंता से आदेश कराकर नया पोल लगवाया गया था। जिससे जर्जर तार हटाकर नए तार लगाने का काम चल रहा था, तभी पड़ोसी नंदन अग्रवाल ने विरोध किया और उसके पक्ष में चेयरमैन महेशपाल सिंह राइफल और भतीजा अखंड प्रताप अवैध पिस्टल लेकर राजेश सरानी, सूरजपाल, श्यामवीर दुष्यंत, रिंकू धर्मेंद्र प्रताप के साथ घर में घुस आए और उनके हाथ में लाठी-डंडे भी थे। पत्नी के साथ मारपीट कर अभद्रता की। जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की। तो वहीं चेयरमैन महेशपाल सिंह का कहना है कि नंदन के बुलाने पर वो बात करने पहुंचे तो सपा से जुड़े लोगों ने उनके ऊपर पथराव और फायरिंग की। चेयरमैन ने पप्पू यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेश यादव, लालता प्रसाद प्रधान, किशनवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मूकदर्शक बनी रही पुलिस
दोनों ओर से पथराव-फायरिंग हो रही थी, उस समय थाने के कुछ सिपाही वहां मौजूद थे, लेकिन वह देखते रहे, उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस बीच अचानक तेज बारिश हो जाने से लोग तितर-बितर हो गए।