{"_id":"6329fb88fb70f848b95def9c","slug":"changed-the-atm-card-took-out-70-thousand-of-two-including-asi-of-home-guard-etah-news-agr547418368","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदल होमगार्ड के एएसआई सहित दो के 70 हजार निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड बदल होमगार्ड के एएसआई सहित दो के 70 हजार निकाले
सार
शातिरों ने होमगार्ड के एएसआई सहित दो लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये निकाल लिए।सोरन सिंह एटा होमगार्ड विभाग में एएसआई के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विस्तार
एटा। शातिरों ने होमगार्ड के एएसआई सहित दो लोगों के डेबिट कार्ड बदलकर 70 हजार रुपये निकाल लिए।
सोरन सिंह एटा होमगार्ड विभाग में एएसआई के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 16 सितंबर को वह सिविल लाइंस स्थिति केनरा बैंक के एटीएम से अपने खाते से रुपये निकालने पहुंचे। इस दौरान वहां पहले से एक अज्ञात व्यक्ति था।
बातों में उलझाकर उसने उनका कार्ड बदल लिया और खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। दूसरी घटना में ठगी का शिकार कृपाल सिंह निवासी भदोह थाना कोतवाली देहात हुए। उन्होंने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम पर 15 सितंबर को रुपये निकालने गए थे। एटीएम पर पहले से मौजूद दो अज्ञात लोगों ने उन्हें रुपये निकालने को लेकर बातों में फंसा लिया।
इस दौरान धोखे से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। बाद में इससे 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने पर धोखाधड़ी की जानकारी हुई। कोतवाली नगर प्रभारी सुधीर राघव ने बताया कि दोनों अभियोग पंजीकृत कर एटीएम के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। लोगों को एटीएम से रुपये निकालने वक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है।