{"_id":"5e0aa4635e9bb1ef903af8973b149da2","slug":"centre-s-decision-terrorism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार के निर्णय की खिलाफत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार के निर्णय की खिलाफत
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Tue, 29 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सर्राफा एसोसिएशन की बैठक में केंद्र सरकार के 2 लाख की सोने चांदी की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता के निर्णय का विरोध किया गया। व्यापारियों ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय जनविरोधी है। केंद्र सरकार को पांच लाख पर पेन कार्ड की अनिवार्यता करनी चाहिए।
जिला अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने कहा कि दो लाख की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता से व्यापारियों का अहित हो रहा है। पूर्व में पांच लाख की खरीद पर पेन कार्ड की अनिवार्यता से सुलभता से लोग सोने चांदी की खरीदारी कर लेते थे लेकिन अब केंद्र सरकार के इस निर्णय से आम लोगों को दिक्कत उठानी पड़ती है। उन्होंने साफ किया कि यदि केंद्र सरकार अपने इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लेती तो मजबूरन व्यापारियों को निर्णय के खिलाफ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा। जिला संयोजक राजेन्द्र गुप्ता, जिला महामंत्री राजवीर सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी संगठित होकर पारदर्शिता से कार्य करें। व्यापारी यदि अपने कार्य में पारदर्शिता रखें तो उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल ने भी व्यापारियों की समस्याओं के निदान का भरोसा दिया। एसोसिएशन ने कार्यकारिणी का विस्तार किया जिसमें नगर उपाध्यक्ष, प्रदीप साहू को नगर संगठन मंत्री बनाया गया। इस दौरान शरद माहेश्वरी, पुष्कर अग्रवाल, सत्यप्रकाश गहलोत, दीपक चेयरमैन, सत्यप्रकाश गहलोत, दीपक गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, राजवीर सिंह, मनोज अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।