{"_id":"669efb21f148b6c8b60401e6","slug":"celebration-of-national-education-policy-in-schools-etah-news-c-163-1-sagr1016-120135-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जश्न
Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
एटा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के चार साल पूरे हो गए हैं। इसे लेकर परिषदीय विद्यालयों में 22 से 28 जुलाई तक कार्यक्रम होंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में लागू की गई थी। शासन ने निर्देश दिए हैं कि इस नीति की वर्षगांठ पर सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, कंपोजिट, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाए। पहले दिन टीएमएल (शिक्षण अधिगम सामग्री) दिवस मनाया गया। विभिन्न सामग्री द्वारा बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई कराई गई। जिसको बच्चों ने भी आनंद उठाया।
बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को एफएलएन (मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता मिशन), 24 को खेल दिवस, 25 को सांस्कृतिक दिवस, 26 को कौशल और डिजिटल पहल दिवस, 27 को मिशन जीवन के लिए ईको क्लब व स्कूल पोषण दिवस का आयोजन किया जाएगा। जबकि अंतिम दो दिन 28 और 29 जुलाई को सामुदायिक सहभागिता दिवस मनाया जाएगा। इस सप्ताह का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों के बीच सहयोग और नवाचार की भावना में वृद्धि करना है।