{"_id":"68277c1378bd31045305934c","slug":"cdo-stopped-the-salary-of-3-employees-for-negligence-etah-news-c-163-1-eta1002-133639-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सीडीओ ने लापरवाही बरतने पर 3 कर्मियों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सीडीओ ने लापरवाही बरतने पर 3 कर्मियों का रोका वेतन
Fri, 16 May 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 16 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
गांव भदवास में ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणो की समस्या सुनते मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र
एटा। विकासखंड निधौली कलां के गांव भदवास में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सीडीओ ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। कार्य में लापरवाही मिलने पर तीन अधिकारियों, कर्मचारियों का वेतन रोकने का आदेश दिया।
मुख्य विकास अधिकारी नागेंद्र नारायण मिश्र ने जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत व खराब हैडपंपों की शिकायत पर अवर अभियंता जल निगम ग्रामीण सुनील कुमार का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश दिया। वहीं मनरेगा योजना के अंतर्गत मौके पर अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने पर पंचायत सचिव का वेतन व रोजगार सेवक का मानदेय भी रोका।
ग्रामीणाें द्वारा मरघट पर अवैध कब्जे की शिकायत मिलने पर सीडीओ ने मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार व लेखपाल को जांच कर समस्या का निस्तारण के कराने को निर्देशित किया।