{"_id":"659c3473e29ae578ec0ffb5d","slug":"cctv-cameras-including-the-strong-rooms-of-the-schools-will-be-examined-at-the-centre-etah-news-c-163-1-sagr1019-10991-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: केंद्र बने स्कूलों के स्ट्रांग रूम सहित सीसीटीवी कैमरों की होगी पड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: केंद्र बने स्कूलों के स्ट्रांग रूम सहित सीसीटीवी कैमरों की होगी पड़ताल
Mon, 08 Jan 2024 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा फरवरी माह में शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर 92 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्राें पर स्ट्रांग रूम सहित सीसीटीवी कैमरे की क्या हकीकत है। इसकी जांच के लिए डीआईओएस ने 15 टीमों का गठन किया है और उनके निरीक्षण कर आख्या मांगी है।
डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराना प्राथमिकता है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित होगी। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। लखनऊ से भी परीक्षा की निगरानी की जाएगी। केंद्रों पर प्रश्न पत्र रखने की क्या स्थित है। स्ट्रांग रूम में अलमारी है या नहीं। वहा कैमरे लगे हैं या नहीं। बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था है या नहीं आदि की पड़ताल कराई जा रही है। इसके लिए 15 टीमों का गठन किया है। टीम में राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को रखा गया है। टीमों को एक प्रारूप दिया गया है। जिसमें केंद्र का नाम, प्रधानाचार्य का नंबर, कंप्यूटर ऑपरेटर का नंबर, इंटरनेट किस कंपनी का है आदि बिंदु मांगे गए हैं।
57504 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
डीआईओएस ने बताया कि जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के इस वर्ष 57504 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को शासन की मंशा के अनुरूप ही कराना प्राथमिकता है। परीक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रहीं हैं।