फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cash-jewellery stolen from two houses by making women unconscious

Etah News: महिलाओं को बेहोश कर दो घरों से नकदी-जेवरात चोरी

Sat, 20 May 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 20 May 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Cash-jewellery stolen from two houses by making women unconscious
महिलाओं को बेहोश कर दो घरों से नकदी-जेवरात चोरी
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
जैथरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरना में बृहस्पतिवार रात दो घरों में चोर घुस आए। यहां रहने वाली महिलाओं को बेहोश कर नकदी-जेवर चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हुई है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम बरना निवासी विजय कुमार के घर में घुसते ही चोरों ने सो रही महिलाओं को बेहोश कर दिया। विजय के पुत्र प्रियांशु ने बताया कि उसके घर में परिवार की तीन महिलाएं थीं। जबकि मैं और मेरा भाई रत्नेश खेतों में पानी लगा रहे थे। पिताजी एक अन्य खेत पर पशुओं से फसल की रखवाली कर रहे थे। जब सुबह हम लोग घर आए तो महिलाएं बेहोश थीं और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे 1.20 लाख रुपये, एक जंजीर, दो अंगूठी, पायल व कुंडल गायब हैं।
विज्ञापन

दूसरी घटना की ठीक पड़ोस में अतुल पांडेय के घर में हुई। चोर विजय के घर से ही लकड़ी की दो सीढि़यां उठाकर लाए थे। जिसके सहारे वह अतुल के घर में छत से घुसे। परिवार के सदस्य ऊपरी छत पर सो रहे थे। अतुल ने बताया कि चोर उसके घर से एक करधनी, सात जोड़ी पायल सहित लगभग एक किलो चांदी के आभूषण, एक सोने का हार, 11 अंगूठी, झुमकी, झाले, तीन जंजीर ले गए। इसमें बुआ सरोज मिश्रा के जेवरात भी शामिल हैं। अतुल ने भी शंका जाहिर की है कि चोरों ने उसे व उसके परिजन को बेसुध कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल के घर चार सीसीटीवी कैमरे विभिन्न दीवारों पर लगे हैं। चोरों ने घर में प्रवेश करने के बाद तीन कैमरों के तार काट दिए। एक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में चार-पांच चोर नकाब लगाए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने घटना के बाद शनिवार को सीसीटीवी की फुटेज को देखा है। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि अभियोग दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed