फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   case on bantu yadav for open the seige property

शराब माफिया बंटू यादव व भाई पर सीज संपत्ति खोलने का मुकदमा

Fri, 26 Mar 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
case on bantu yadav for open the seige property
थाना पिलुआ पुलिस की ओर से शराब माफिया बंटू यादव और उसके भाई के खिलाफ सीज व कुर्क संपत्ति पर अधिकार जमाने का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ प्रभारी निरीक्षक की ओर से तहरीर दी गई है। इससे पहले कोतवाली देहात में बरामद शराब बेचने के मामले में पुलिस कर्मियों सहित बंटू यादव का नाम आ चुका है और पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार को ही गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना पिलुआ प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार की ओर से बृहस्पतिवार को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया है कि पूर्व में अदालत के आदेशों पर शराब माफिया बंटू यादव उर्फ प्रदीप निवासी दरिगपुर की संपत्ति सीज की गई थी। इसमें एक मकान गांव दरिगपुर स्थित सीज किया गया था, इस मकान में सीलमोहर लगे सरकारी ताले तोड़कर अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया गया। वहीं गांव में कुर्क जमीन पर अवैध रूप से फसल की बुवाई करके खेती की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक का आरोप है कि वार्ता करने के लिए दरिगपुर पुलिस पार्टी पहुंची तो बंटू यादव के भाई सुनील यादव उर्फ बनी सिंह की ओर से धक्का-मुक्की कर हमला कर दिया गया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। पुलिस की ओर से मामले में कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सीओ सदर इरफान नासिर खां ने बताया है कि वर्ष 2017 में कोर्ट के आदेश पर संपत्ति सीज व कुर्की की कार्रवाई की गई थी। इस पर अवैध रूप से अधिकार जमाया गया था, मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed