फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Case, filed, atm, etah

जिले में नोटबंदी जैसे हालात, नहीं मिल रहे बड़े नोट

Sat, 21 Dec 2019 10:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Case, filed, atm, etah
एटा में बंद पड़ा एक बैंक का एटीएम - फोटो : ETAH
एटा। शहर में एक बार फिर नोटबंदी जैसे हालात पैदा होने लगे हैं। पड़ोसी जनपदों सहित देश भर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर चल रहे बवाल के बाद रिजर्व बैंक ने जिले में कैश वैन भेजने से इंकार कर दिया है, इसके चलते बड़े नोटों की किल्लत हो गई है, बैंक पेमेंट में छोटे नोट व्यापारियों को पकड़ा रही हैं, इससे उन्हें पेमेंट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं एटीएम में भी कैश समाप्त हो जाने से उनके शटर गिरने लगे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसी जिले अलीगढ़, फीरोजाबाद सहित लखनऊ और रामपुर में सीएए को लेकर प्रदर्शन और बवाल हो रहे हैं, रिजर्व बैंक नहीं चाहता कि इस बवाल में उसकी कैश वैन लुट जाए, कारण एक वैन में करोड़ों रुपये होते हैं, वहीं इस कैश की डिलीवरी करने वाली प्राइवेट कंपनी ने भी फिलहाल अपने हाथ खड़े कर दिए हैं, इससे जिले में नोटबंदी जैसे हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन

एटीएम में भी दो हजार का नोट नहीं-
शहर में सरकारी और निजी बैंकों के आधा सैकड़ा एटीएम हैं। इनमें दो हजार और पांच सौ के नोट निकलना बंद हो गए हैं। कचहरी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक और जीटी रोड स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम में कैश समाप्त हो जाने पर यहां ताले लटका दिए गए। कई एटीएम के शटर खुले तो हैं पर उनमें कैश नहीं है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बैंक हैं प्रभावित
भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, एटा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स आदि बैंकों में दो हजार की नई करेंसी नहीं आई है।
वर्तमान में जिले में बाईपास, जीटी रोड, जवाहर तापीय परियोजना, रेलवे का विस्तारीकरण, सीवर लाइन का निर्माण आदि काम चल रहे हैं, इनमें हर रोज लाखों-करोड़ों रुपये के पेमेंट होते हैं, बड़े नोट बैंक से न मिलने के कारण परियोजनाओं से जुड़े अफसर, ठेकेदार, फर्म, मजदूर, आढ़तिया आदि को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

-आरबीआई की तरफ से दो हजार के नए नोट नहीं आ रहे हैं। लेकिन ग्राहकों को पैसा देने में किसी तरह की समस्या नहीं आ रही है।
-मुख्य प्रबंधक विवेक प्रकाश, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
यह बात सही है कि कैब को लेकर देश भर में बवाल चल रहा है, सुरक्षा के दृष्टिगत आरबीआई ने फिलहाल नगदी भेजने में असमर्थता जताई होगी, इसके कारण जिले की बैंकों में बड़े नोट नहीं पहुंच पा रहे हैं।
-अरविंद कुमार, रीजनल मैनेजर के नरा बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed