फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Case against ration dealer after MLA's complaint

Etah News: विधायक की शिकायत के बाद राशन डीलर पर मुकदमा

Fri, 31 May 2024 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 31 May 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case against ration dealer after MLA's complaint
एटा। मारहरा विधायक की शिकायत के बाद राशन डीलर के खिलाफ कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज किया गया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी ने बताया कि मरथरा देवकिशन में सरकारी राशन की दुकान पर निरीक्षण किया गया। स्टॉक में चावल 1.03, गेहूं 5.09 और बाजरा 13.51 क्विंटल कम मिला। जिसके बाद राशन डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत मरथरा देवकिशन के कुछ राशन लाभार्थियों ने मानक के अनुसार राशन वितरण न करते हुए घटतौली करने की शिकायत की थी। जिसके बाद मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी ने जिलाधिकारी को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। डीएम के आदेश के बाद जब 22 मई को गांव में पहुंचकर 59 लाभार्थियों से पूछताछ की गई। इसके बाद उचित दर विक्रेता की दुकान का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

वहां 2 कट्टे बाजरा से भरे हुये 50 किलोग्राम वजन के मशीन की सिलाईयुक्त व 1 क्विंटल बाजरा खुला पाया गया। गेहूं के 6 कट्टे जूट की मशीन की सिले हुए व 31 किलोग्राम खुला गेहूं पाया गया। चावल 28 कट्टे व 93 किलोग्राम खुला हुआ मिला राशन डीलर चोखेलाल ने बताया कि वह इसी दुकान मे संचालन करता है। आंवटित खाद्यान्न भी इसी दुकान में रखता है। मौके पर स्टोक रजिस्टर व बिक्री रजिस्टर भी नहीं मिला। इसके अलावा स्टॉक में चावल 1.03, गेहूं 5.09 और बाजरा 13.51 क्विंटल कम मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed