{"_id":"6a29a087c1c26f013e039136","slug":"career-counseling-in-jalesar-under-the-public-welfare-campaign-etah-news-c-163-1-eta1002-151795-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जनकल्याण अभियान के तहत जलेसर में करियर काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जनकल्याण अभियान के तहत जलेसर में करियर काउंसिलिंग
Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण अभियान के तहत बुधवार को जलेसर स्थित ग्रामीण विकास व सामाजिक सेवा संस्थान में करियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षा, रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके भविष्य को नई दिशा प्रदान करना रहा।
मुख्य वक्ता मिथलेश शर्मा समेत अन्य वक्ताओं ने विद्यार्थियों को करियर निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य, निरंतर प्रयास व सकारात्मक सोच आवश्यक है। युवाओं को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चयन करने तथा उपलब्ध अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जिला सेवायोजन कार्यालय के अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं को रोजगार व स्वरोजगार के विभिन्न विकल्पों के बारे में जानकारी दी। प्रवर सहायक सूर्यकांत सिंह, वरिष्ठ सहायक बांके बिहारी तथा कनिष्ठ सहायक आशीष यादव ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं, रोजगार मेलों, कौशल विकास कार्यक्रमों और सेवायोजन पोर्टल की सुविधाओं से अवगत कराया। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने कहा कि युवाओं को सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है।