फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car was being driven with fake number plate, two caught

Etah News: फर्जी नंबर प्लेट से चलाई जा रही थी कार, दो पकड़े

Mon, 12 Feb 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 12 Feb 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
Car was being driven with fake number plate, two caught
एटा। थाना अवागढ़ पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट से कार चलाने वाले दो लोगों को पकड़ा है। धोखाधड़ी के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। फाइनेंस कर्मियों से बचने के लिए फर्जी नंबर प्लेट लगाकर कार चलाई जा रही थी।
विज्ञापन

थाना व कस्बा अवागढ़ के मोहल्ला यादव नगर निवासी विकलेश कुमार और अतेंद्र कुमार मूल निवासी रुद्रपुर भदाना थाना एका जिला फिरोजाबाद को पुलिस ने पकड़ा है। दोनों षड़यंत्र के तहत फर्जी नंबर प्लेट यूपी 83 बीएम 7255 की नंबर प्लेट लगाकर ईको कार का संचालन कर रहे थे। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो दोनों को पकड़ लिया और पूछताछ की गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद ने बताया कि आरोपियों के मुताबिक फाइनेंस कर्मियों से बचने के लिए पहले से उपलब्ध एक कार की नंबर प्लेट को लगाया था। धोखाधड़ी करके नंबर प्लेट लगाकर कार चलाने वालों को जेल भेज दिया गया है। वहीं अलीगंज पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते मुमीन खान उर्फ मोनेश निवासी मोहल्ला तेवतियान को पकड़ा है। इसके कब्जे से सट्टा पर्ची के साथ ही 790 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed