{"_id":"657358dc9c8c1b3d0405b784","slug":"car-fell-into-ditch-after-being-hit-by-a-tractor-etah-news-c-163-1-sagr1016-9395-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर की टक्कर से खाई में गिरी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर की टक्कर से खाई में गिरी कार
Fri, 08 Dec 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर हाथरस-जंक्शन रोड स्थित गांव गढि़या पर बृहस्पतिवार की रात ट्रैक्टर की टक्कर से कार खाई में जा गिरी। शादी समारोह से लौट रहे कार सवार दंपती घायल हो गए। इसके अलावा जलेसर के महावीरगंज स्थित ब्लाॅक के पास अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मारकर घायल कर दिया।
नगर के मोहल्ला गोलनगर स्थित मैरिज होम में एक शादी में सुरेश शर्मा अपनी पत्नी दया शर्मा निवासी वैभव नगर जिला हाथरस आए हुए थे। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे हाथरस-जंक्शन रोड होते हुए कार से वापस हाथरस लौट रहे थे। तभी गांव गढि़या के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने खाई में फंसी कार से दंपती को निकाला तथा घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर व कार को कब्जे में लेकर दंपती को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने सुरेश शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी ओर बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे नगर के महावीरगंज स्थित ब्लॉक के पास पुलिस को गश्त के दौरान सड़क किनारे घायल अवस्था में वेदप्रकाश निवासी महावीरगंज मिला, जो अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गया था। उपचार के लिए पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया और परिजन को सूचना दी।