{"_id":"3a034572e9434aa600bfa7dfb15b0158","slug":"car-falls-into-ditch-doctor-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, चिकित्सक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, चिकित्सक की मौत
Updated Fri, 27 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाउदगंज निवासी ट्रेनी चिकित्सक उदय प्रताप सिंह की कार गुरुवार रात अनियंत्रित होकर मैनपुरी रोड पर खाई में जा गिरी। हादसे में चिकित्सक की मौत हो गई। वह अपने चिकित्सक पिता के लिए चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे थे।
दाउदगंज गांव निवासी चिकित्सक अवधेश यादव के पुत्र उदय प्रताप सिंह एमबीबीएस करने के बाद बरेली में ट्रेनिंग कर रहे थे। अवधेश यादव दाउदगंज से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका बेटा चुनाव प्रचार में मदद करने आया था। परिवारीजनों ने बताया कि गुरूवार रात पिता के लिए चुनाव प्रचार कर घर लौटते वक्त मैनपुरी रोड स्थित पेटृोल पम्प के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चिकित्सक उदय प्रताप सिंह की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह चिकित्सक की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में चूल्हे भी नहीं जले। सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव समेत अनेक ग्रामीण सांत्वना देने पहुंचे।