{"_id":"6a2af060ddac28a6b90e39f2","slug":"car-dragged-100-meters-after-colliding-with-tractor-inspector-dies-etah-news-c-163-1-eta1013-151856-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर से टकराकर 100 मीटर घिसटी कार, इंस्पेक्टर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर से टकराकर 100 मीटर घिसटी कार, इंस्पेक्टर की मौत
Thu, 11 Jun 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
नवीन यादव का फाइल फोटो
एटा/मिरहची। एटा-कासगंज राजमार्ग पर मिरहची क्षेत्र में गांव आसेपुर के पास बुधवार की देर रात करीब 11:45 बजे दर्दनाक हादसा हुआ। यहां पुलिस इंस्पेक्टर की कार ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गई। कार ट्रॉली में फंसकर करीब 100 मीटर तक घिसटी। हादसे में इंस्पेक्टर की मौत हो गई। एसएसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें अंतिम सलामी दी।
नवीन यादव (57) निवासी नगला काला थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर, वर्ष 2021 से एटा में तैनात थे। वर्ष 2022 में प्रोन्नति के बाद वह इंस्पेक्टर बने। वह तीन दिन के विशेष प्रशिक्षण के लिए मुरादाबाद गए थे। बुधवार की रात अपनी ऑल्टो कार से वह एटा लौट रहे थे। थाना मिरहची क्षेत्र में आसेपुर गांव के समीप ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से कार पीछे से उसमें टकरा गई। कार का अगला हिस्सा ट्रॉली में फंस गया।
कार करीब 100 मीटर तक घसीटती हुई चली गई। इसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल नवीन यादव के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन तड़के ही एटा पहुंच गए। पुलिस लाइंस में उनके शव को अंतिम विदाई दी गई। एसएसपी डाॅ. इलामारन जि., एएसपी श्वेताभ पांडेय, एएसपी क्राइम योगेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी कीर्तिका सिंह, नीतीश गर्ग, संकल्प दीप कुशवाह, संजय सिंह आदि पुलिस अधिकारियों ने शोक सलामी दी और उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर परिजनों को ढांढस बंधाया। उनकी पत्नी साधना सिंह ने ट्रैक्टर के अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश जारी है। - संकल्पदीप कुशवाह, सीओ सदर