फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Car catches fire while refilling gas, chaos

Etah News: गैस रिफिल करते समय कार में लगी आग, अफरा-तफरी

Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 27 Jan 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Car catches fire while refilling gas, chaos
राजा का रामपुर में जलती कार। - फोटो : राजा का रामपुर में जलती कार।
राजा का रामपुर। कस्बा के पहरा-कंपिल मार्ग पर सरकारी अस्पताल के पास रविवार को ईको कार में घरेलू सिलिंडर से गैस रिफिल करते समय आग लग गई। इससे कार जलने लगी औ वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

यह कार मालिक रंजीत निवासी मोहल्ला पूर्वी जाटवान की बताई गई है। रविवार को इसमें घरेलू गैस सिलिंडर से गैस रिफिल कराई जा रही थी। तभी अचानक गाड़ी में आग लग गई। आग की लपटें कई मीटर ऊंची उठने लगीं जिसको देख आसपास के दुकानदार अपनी दुकानों को छोड़कर दूर भाग गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने सूचना थाना पुलिस को दी और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहां पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस बीच करीब 1 घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरीके से बाधित रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक रूपेश कुमार वर्मा ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed