फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Called the young man and locked him in the room

युवक को बुलाकर कमरे में किया बंद

Thu, 02 Sep 2021 07:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Called the young man and locked him in the room
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र में एक युवक को बुलाकर मारपीट के बाद कमरे में बंद कर लिया गया। पुलिस को अपहरण करने की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस दौड़ी-दौड़ी गांव पहुंची और युवक को मुक्त कराया गया। युवक की बाइक भी छीन ली गई। युवक ने तहरीर देकर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला दयाल निवासी राकेश सिंह उर्फ शनि का आरोप है कि बुधवार को नगला बीच निवासी दलवीर सिंह ने फोन करके बुलाया। इसके बाद पांच-छह लोगों ने अपने कब्जे में करके अपहरण कर लिया और बाइक छीन ली। आरोपियों ने मारपीट करके बाद कमरे में बंद लिया गया। किसी तरह से पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दे दी। पुलिस गांव नगला बीच पहुंची तो कब्जे से मुक्त कराया गया। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शादी दलवीर सिंह ने अपने साले की बेटी से तय कराई थी।
विज्ञापन

पहले कोई दूसरी लड़की दिखाई और बाद में दूसरी लड़की से शादी कराने की तैयारी थी। इसकी भनक लड़के को लगी तो उसने शादी से इनकार कर दिया। इसी बात पर दूसरी लड़की से शादी कराने के लिए बुधवार को लड़की दिखाने को बुलाया। लड़के के आने पर उसको पकड़ कर पीटा गया अैर बाइक छीन ली। अपहरण की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर मुक्त कराया। तहरीर के आधार पर दलवीर सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed