फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Called the former chairman's son and threatened him...I am telling you about your death.

Etah News: पूर्व चेयरमैन पुत्र को कॉल कर दी धमकी...बोल रहा हूं तेरी मौत

Thu, 02 Nov 2023 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 02 Nov 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Called the former chairman's son and threatened him...I am telling you about your death.
राजा का रामपुर (एटा)। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के पुत्र के फोन पर कॉल कर 12 लाख की रंगदारी मांगी गई। नहीं देने पर पुत्र के अपहरण व स्कूल को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी। कहा गया कि तेरी मौत बोल रहा हूं, खुद को बचा सके तो बचा ले। इससे पहले मैसेज भी किया गया। पीड़ित ने धमकी भरा मैसेज पुलिस को देकर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नगर पंचायत राजा का रामपुर के पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर के पुत्र राकेश सिंह राठौर निवासी मोहल्ला सदर बाजार को 1 नवंबर की रात करीब 8 बजे धमकी भरा टैक्सट मैसेज भेजा गया और कॉल की गई। इसकी शिकायत व तहरीर पुलिस को दी गई है। राकेश सिंह ने बताया कि अज्ञात नंबर से फोन आया तो पूछा कि कौन बोल रहे हो। इस पर कॉलर ने सीधा कहा कि तेरी मौत...। जब फोन काट दिया तो फिर से कॉल आया और कहा कि तेरी मौत बोल रहा हूं, स्कूल और अपने बेटे आर्यन को बचाना है तो 12 लाख रुपये कल दे देना।
विज्ञापन

इसके बाद राकेश ने पुलिस को कॉल करके पूरा मामला बताया और धमकी देने वाले का फोन नंबर पुलिस को दिया। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की और सर्विलांस पर नंबर लगाया तो क्षेत्र के ही गांव तिगरा निवासी एक युवती के नाम पंजीकृत पाया गया, लेकिन युवती इस नंबर का संचालन नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ की जा रही है, लेकिन उधर धमकी भरे मैसेज और कॉल से पूर्व चेयरमैन का परिवार दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
बस से अलीगंज पढ़ने जाता है बेटा
राकेश सिंह ने बताया कि उनका एक विद्यालय संचालित हो रहा है। जबकि 12 वर्ष का बेटा अलीगंज में पढ़ता है और आना-जाना बस से करता है। इसको लेकर डर और दहशत बनी हुई है, लेकिन एक बात साफ है कि धमकी देने वाला करीबी है और उसको पता है कि बेटे का नाम आर्यन है और स्कूल भी चलता है।

पूर्व चेयरमैन पुत्र को कॉल व मैसेज भेजकर धमकी दी गई है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कॉलर के नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सुरेंद्र सिंह पांडेय, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed