फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   By the villagers Showr blocking traffic on the road chaos

ग्रामीणों ने सहावर रोड पर जाम लगाकर किया हंगामा

Thu, 25 Aug 2016 06:35 PM IST
अमर ब्ययूराो एटा
अमर ब्ययूराो एटा Updated Thu, 25 Aug 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
By the villagers Showr blocking traffic on the road chaos
ग्रामीणों ने सहावर रोड पर जाम लगाकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
  गुरुवार सुबह गांव शिवसिंहपुर तिराहे के पास गांव अंबारी के ग्रामीणों ने गांव ककहैरा के दो लोगों को मारपीट कर घायल करने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सहावर रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। करीब एक घंटा तक लगे जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें का समझाकर जाम खुलवाते हुए शांत कराया।  
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव ककहैरा निवासी विकास, शैतान सिंह गुरुवार सुबह बाजार करने शिवसिंहपुर आए थे। सुबह करीब दस बजे गांव अंबारी के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। अन्य लोगों को आता देख मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। घायलों ने गांव पहुंच कर परिवारीजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सुबह करीब ग्यारह बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने सहावर रोड पर लकड़ी, टायर सड़क पर डाल कर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामले की सूचना कर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण आरोपियों गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोलने की इजाजत दी। सब इंस्पेक्टर भइयालाल यादव का कहना है कि ग्रामीणों ने जाम नहीं लगाया था, घर सड़क किनारे होने के कारण ग्रामीण सड़कों पर आ गए थे। जिसके चलते आवागमन रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed