{"_id":"57beecf84f1c1b054bd4ef47","slug":"by-the-villagers-showr-blocking-traffic-on-the-road-chaos","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सहावर रोड पर जाम लगाकर किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सहावर रोड पर जाम लगाकर किया हंगामा
अमर ब्ययूराो एटा
Updated Thu, 25 Aug 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सहावर रोड पर जाम लगाकर किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार सुबह गांव शिवसिंहपुर तिराहे के पास गांव अंबारी के ग्रामीणों ने गांव ककहैरा के दो लोगों को मारपीट कर घायल करने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सहावर रोड पर जाम लगाकर हंगामा कर दिया। करीब एक घंटा तक लगे जाम के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें का समझाकर जाम खुलवाते हुए शांत कराया।
कोतवाली देहात के गांव ककहैरा निवासी विकास, शैतान सिंह गुरुवार सुबह बाजार करने शिवसिंहपुर आए थे। सुबह करीब दस बजे गांव अंबारी के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और मारपीट कर घायल कर दिया। अन्य लोगों को आता देख मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। घायलों ने गांव पहुंच कर परिवारीजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। सुबह करीब ग्यारह बजे आक्रोशित ग्रामीणों ने सहावर रोड पर लकड़ी, टायर सड़क पर डाल कर जाम लगाते हुए हंगामा कर दिया। मामले की सूचना कर पहुंची पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण आरोपियों गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस के आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने एक घंटे बाद जाम खोलने की इजाजत दी। सब इंस्पेक्टर भइयालाल यादव का कहना है कि ग्रामीणों ने जाम नहीं लगाया था, घर सड़क किनारे होने के कारण ग्रामीण सड़कों पर आ गए थे। जिसके चलते आवागमन रुक गया।