फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Buses stopping only at Virampur and Manpur

Etah News: सिर्फ विरामपुर और मानपुर पर ही रुक रहीं बसें

Thu, 11 Apr 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Buses stopping only at Virampur and Manpur
एटा। जिला मुख्यालय से गुजरने वाली अन्य डिपो की बसें दिन में बाईपास से होकर निकलती हैं। जिसके कारण यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह बसें मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर पूर्व में मानपुर या पश्चिम में विरामपुर पर ही रुकती हैं। बाईपास पर कासगंज रोड, अमांपुर व गंजडुंवारा मार्ग पर बस न रुकने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पिछले लगभग 2 माह से बाहरी डिपो का बसें शहर में नहीं आ रही हैं। इनकी सुबह 8 से रात के 8 बजे तक नो एंट्री रहती है। जिसकी वजह से दूर की यात्रा करने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। जो लोग दिन में दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद या कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज या अयोध्या जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

उनको बस पकड़ने के लिए बाईपास पर शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर विरामपुर या मानपुर पर जाना पड़ता है। वहां से उनको गंतव्य के लिए बस मिल पाती है। जिसके चलते इनको समस्या का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं बाईपास से गुजरने वाली बसों के चालक-परिचालक कासगंज रोड, अमांपुर, गंजडुंडवारा व अलीगंज मार्ग पर गाड़ी नहीं रोकते हैं। जिसके कारण इन स्थानों पर उतरने वाले यात्रियों को बाईपास से लौटकर वापस शहर में आना पड़ता है। जिसकी वजह से उनको काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed