{"_id":"618c0cfe7fc7006cc0700448","slug":"buses-missing-from-the-stand-overnight-travelers-camped-etah-news-agr5141779144","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टैंड से बसें नदारद, रातभर यात्री डाले रहे डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टैंड से बसें नदारद, रातभर यात्री डाले रहे डेरा
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में रात के समय बैठे लोग ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। दिल्ली जाने के लिए मंगलवार को यात्रियों की भारी भीड़ निकली। इस दौरान निगम की बसों सहित प्राइवेट बसों का टोटा पड़ गया। रोडवेज बस स्टैंड में रात के समय बसें ही नदारद थीं। यात्री रात भर यहां डेरा डाले रहे। वहीं बुधवार को भी बसों की कमी से लोगों को जूझना पड़ा।
त्योहार के बाद वापस जाने वाले लोगों की भीड़ लगातार उमड़ रही है। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक बस स्टैंड पर यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला बना रहा। देर शाम के बाद दिल्ली के लिए बसें मिलना मुश्किल हो गया। ऐसे में लोगों ने बस स्टैंड पर ही डेरा डाल दिया। कुछ लोग चादर आदि बिछाकर वहां लेट गए। जबकि बड़ी संख्या में लोग टीनशेड में बैठे रहे। जीटी रोड से लेकर स्टैंड के अंदर तक यात्रियों की भीड़ नजर आई।
ट्रकों से दिल्ली तक गए यात्री
बुधवार को निगम की बसों से लेकर प्राइवेट बसें भी दिल्ली, आगरा, कानपुर आदि शहरों को जाने के लिए नहीं मिलीं। इस पर यात्रियों ने ट्रकों व अन्य मालवाहक वाहनों का सहारा लिया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।