फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Buses being poor repair

खराब बसों को किया जा रहा दुरुस्त

Sun, 01 Nov 2015 05:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 01 Nov 2015 05:55 PM IST
विज्ञापन
 Buses being poor repair
दीपावली पर्व के नजदीक आते ही रोडवेज विभाग ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। वर्कशॉप में खड़ी खराब बसों को भी सही कराया जा रहा है। लंबे समय से छुट्टी पर चल रहे चालक परिचालकों को भी ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है। आगरा-दिल्ली के बीच सबसे ज्यादा बसों को दौड़ाने का लक्ष्य है। डिपो की मानें तो बदहाल रोड की वजह से गाड़ियों को क्षति हो रही है। इसके चलते पर्व पर 100 प्रतिशत गाड़ियां चलाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग दीपावली पर्व की तैयारियों में जुट गया है। विभाग रोडवेज कर्मचारियों के अवकाश निरस्त कर रहा है। विभाग के पास करीब डेढ़ सौ बस हैं, लेकिन बदहाल रोड की वजह से आए दिन क्षतिग्रस्त हो रही हैं।
विज्ञापन

विभाग ने पर्व पर सौ प्रतिशत बसें चलाने का लक्ष्य रखा है लेकिन बदहाल सड़कों से बस चलाना मुश्किल हो रहा है।   
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव यादव का कहना है कि दीपावली को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग खराब बसों को सही करा रहा है, ताकि उन्हें रोड पर उतारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आगरा मार्ग पर 40 बसें चल रही हैं जो दिनभर में दो चक्कर लगा रही हैं, लेकिन त्योहार पर तीन चक्कर लगाएंगी। इसके अलावा दिल्ली रूट पर 70 बसें दौड़ रही हैं। यहां भी बसें और बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed