फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Buses and passengers will be given rest in the scorching heat

Etah News: तपते मौसम में बसों और यात्रियों को दिया जाएगा विश्राम

Fri, 25 Apr 2025 04:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 25 Apr 2025 04:54 PM IST
विज्ञापन
Buses and passengers will be given rest in the scorching heat
एटा। तापमान बढ़ने के साथ ही निगम की बसों में सफर करना भी मुसीबत बन गया है। धूप में चलते समय बसों के अंदर गर्मी और बढ़ जाती है। इसे देखते हुए चालक-परिचालक को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत लंबे रूट पर चलने वाली बसों को निर्धारित समय और स्थान पर रोककर विश्राम दिया जजाएगा। जिससे कि यात्रियों को गर्मी में समस्या न हो।
विज्ञापन

वर्तमान में जिस तरीके से प्रतिदिन पारा बढ़ रहा है वह हानिकारक होता जा रहा है। लोहे की बाॅडी वाली बसें धूप में तप जाती हैं और अंदर बैठकर सफर करने वाले यात्री बेहाल हो जाते हैं। इसको देखते हुए निगम ने डिपो के सभी चालक-परिचालक को निर्देश दिया है कि निर्धारित समय के अनुसार बताए गए ढाबे या होटल पर बस को रोकें। ताकि यात्री वहां उतरकर थोड़ा आराम कर सकें और ठंडा पानी आदि पी सकें।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से लू चलने और कई स्थानों पर तापमान के 44 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसी को देखते हुए सभी चालक-परिचालकों को सजग किया गया है। साथ ही सभी बसों में प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स लगवाए जा रहे हैं और ओआरएस के पैकेट भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यात्रा के दौरान यात्री को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा बढ़ने पर बस का इंजन भी हो जाता है गर्म
एआरएम ने बताया कि पारा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से बसों के इंजन भी गर्म हो जाते हैं। इस बात को भी ध्यान में रखकर रास्ते में रोकने का निर्देश दिया गया है। कई बार अधिक तापमान की वजह से वाहन को ज्यादा देर तक चलाने पर आग लगने की घटनाएं भी सामने आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed