फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bus stand in etah

यात्रा नि:शुल्क होने के बाद भी बसों में कम दिखीं महिलाएं

Mon, 03 Aug 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
bus stand in etah
बस में घुसते यात्री। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शासन की ओर से रक्षाबंधन पर महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराने की सौगात दी गई थी, लेकिन कोरोना के खौफ के चलते बसों में महिलाओं और अन्य यात्रियों की संख्या कम दिखी। बस स्टैंड पर सोमवार को कई घंटे इंतजार के बाद चालक अपनी बसों में कुछ यात्रियों को ही लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें रक्षासूत्र बांधने के लिए भाइयों के घर जाती हैं। इस बार कोरोना के चलते स्टैंड और बसों में महिलाओं की संख्या बहुत ही कम रही। बसों को गंतव्य तक ले जाने के लिए चालकों और परिचालकों को स्टैंड पर घंटों इंतजार करना पड़ा। बस स्टैंड प्रभारी अजयपाल यादव ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की संख्या बहुत कम है।
विज्ञापन

घंटों इंतजार के बाद कुछ यात्रियों के साथ बसों को रवाना किया गया। यात्रियों में कोरोना वायरस का खौफ दिख रहा है। बस स्टैंड पर जिस रूट के यात्रियों की संख्या अधिक थी, उसी रूट की बसों को तुरंत ही रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्कशॉप से निकलीं 73 बसें
रक्षाबंधन के त्योहार पर यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। इसके लिए सोमवार को वर्कशॉप से 73 बसें निकाली गईं। जहां दोपहर तक बस स्टैंड से 33 बसें ही रवाना हो सकीं थीं। एटा डिपो से दिल्ली अधिकतर बसें भेजी जाती हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं रहा। दिल्ली भेजी जाने वाली बसों की संख्या कम रही। अधिकतर बसें छोटे रूट पर ही दौड़ाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed