{"_id":"5f40122c8ebc3e3cc352cbfa","slug":"bus-stand-etah-news-agr45579838","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ रुपए की लागत से बनेगा अलीगंज बस स्टैंड : फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ रुपए की लागत से बनेगा अलीगंज बस स्टैंड : फोटो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अलीगंज। अलीगंज में निर्माणाधीन बस स्टैंड एक करोड़ 5 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। शासन की ओर से बस स्टैंड को बनाने के लिए 6 माह का समय दिया गया है।
बस अव्यवस्थाओं से जूझ रहे अलीगंज क्षेत्र के लोगों को अब बसों के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा। उन्हें अपने ही बस स्टैंड से अन्य जिलों व अन्य शहरों के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। शासन ने आवश्यक भूमि परिवहन निगम को देकर छह माह में बस स्टैंड बनवाने के निर्देश दिए हैं। इतना ही एक करोड़ पांच लाख से अधिक की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है।
गत माह मुख्यमंत्री योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस स्टैंड का शिलान्यास भी कर दिया था। आरएम अलीगढ़ परवेज खान ने बताया कि शासन के निर्देशन में अलीगंज बस स्टैंड का निर्माण चल रहा है। इसे एक करोड़ 5 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनाया जाएगा। शासन द्वारा 6 माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
बाउंड्रीवाल का चल रहा निर्माण
बस स्टैंड पर बाउंड्रीवाल बनाने का निर्माण कार्य चल रहा है। निगम के जेई संतोष कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य होते ही ग्राउंड की लेवलिंग कराई जाएगी। इसके बाद आगे का कार्य किया जाएगा।
यह कराया जाएगा निर्माण
स्टैंड पर यात्रियों के लिए एक बड़ा हॉल बनाया जाएगा। इसके साथ ही बस स्टैंड इंचार्ज के लिए एक रूम व एक पूछताछ काउंटर बनाया जाएगा। इसके अलावा महिला और पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था होगी।