फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   bus ki fitness

बसों का फिटनेस कराने के लिए 45 वाहन स्वामियों को नोटिस

Sun, 23 Feb 2020 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
bus ki fitness
एटा। स्कूल बसों में सुरक्षा के मानकों का उल्लंघन करने वाले स्कूल संचालकों की खैर नहीं है। जिला प्रशासन ने बिना फिटनेस वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरटीओ ने स्कूलों में संचालित 45 बसों के स्वामियों को बसों का फिटनेस कराने के नोटिस जारी किए हैं। वाहन स्वामियों के नाम एवं पते सही नहीं मिलने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से स्कूलों से जांच कराने को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

उप्र. मोटर यान अधिनियम 26वें संशोधन में स्कूल बसों के लिए सुरक्षा मानकों का निर्धारण किया है। इसमें स्कूलों की जवाबदेही तय की गई। स्कूल बसों की उम्र 15 साल से कम कर 10 साल करने के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाने, बसों में अध्यापिकाओं की तैनाती जैसे मानक बनाए गए हैं। आरआई अजय गुप्ता ने 45 स्कूल बसों को चिह्नित कर फिटनेस कराने के नोटिस भेजे हैं। उन्होंने बताया कि कई नोटिस वापस आ गए हैं। डाक विभाग को वाहन स्वामियों के पते एवं नाम नहीं मिले हैं। आरटीओ ने वाहन स्वामियों को चिह्नित करने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक से मदद मांगी है। आरआई ने कहा कि सुरक्षा मानकों और बिना फिटनेस वाहनों का संचालन नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed