फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bullion dealer in Agra had 3.3 million housing deal

सराफा व्यापारी ने आगरा में 33 लाख में की थी मकान की डील

Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sun, 24 Apr 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bullion dealer in Agra had 3.3 million housing deal
बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
 बाबूगंज निवासी सराफा व्यापारी संजीव जैन की लूट के बाद हत्या की कड़ी जुड़ती दिखाई दे रही है। परिवारीजनों की माने तो आगरा के पश्चिमपुरी में डेढ़ साल पहले संजीव ने मकान खरीदा था। उसे बेचने की डील 33 लाख रुपये में हुई थी। 5100 रुपये एडवांस ले लिए थे। परिवारीजनों को शक है कि इसी डील का पेमेंट लेकर लौटते वक्त ट्रेन में लूटपाट के बाद संजीव की हत्या की गई है।
विज्ञापन


सोमवार को आगरा से सराफा व्यापारी राजीव मृतक के घर पहुंचे। राजीव ने बताया कि संजीव जैन उनकी दुकान पर आए थे, मोबाइल भी चार्ज किया था। इसके बाद वह किसी के साथ चले गए थे। राजीव की माने तो डेढ़ साल पहले संजीव ने 28 लाख रुपये का मकान आगरा के पश्चिमपुरी में खरीदा था। 21 अप्रैल को इसी प्रॉपर्टी का 33 लाख रुपये में सौदा कर 5100 रुपये एडवांस लिए थे। परिवारीजनों को शक है कि 22 अप्रैल को संजीव उसी प्रॉपर्टी डील का पैसा लेने आगरा बस से गए थे और शाम को होली पैसेंजर ट्रेन से घर लौटते वक्त लूटपाट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। परिवारीजनों की माने तो संजीव के गले में छह से सात तोले की सोने की चेन, एक डायमंड रिंग, दो सोने की अंगूठी और बैग था जो नहीं मिला है। मृतक के भाई प्रमोद जैन ने बताया कि शव से मिला मोबाइल और ट्रेन का टिकट रविवार को पुलिस को सौंप दिया गया है। परिवारीजन प्रॉपर्टी डील से जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगे हैं। बताया जाता है कि प्रॉपर्टी डील से जुड़ा आगरा निवासी व्यक्ति को शनिवार को संजीव जैन के घर के आसपास देखा गया है। मृतक व्यापारी के भाई प्रमोद जैन ने कहा कि प्रॉपर्टी डील के संबंध में हो सकता है कि संजीव ने अपनी पत्नी विनीता से बात की हो। माहौल सामान्य होने पर बात कर मामले की तह में जाने की कोशिश की जाएगी। प्रमोद ने कहा कि भले ही एटा पुलिस ने मामले को जीआरपी में ट्रांसफर कर दिया हो, लेकिन संजीव जैन के हत्यारों तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed