{"_id":"6671c13a0c8ad5c81206c1f0","slug":"bullies-broke-poles-electricity-supply-disrupted-in-100-houses-etah-news-c-163-1-sagr1016-118488-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दबंगों ने तोड़े खंभे, 100 घरों में बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दबंगों ने तोड़े खंभे, 100 घरों में बिजली आपूर्ति ठप
Tue, 18 Jun 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 18 Jun 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। थाना क्षेत्र के गांव विल्सड़ पट्टी में सोमवार देर रात दबंगों ने बिजली के खंभे तोड़ डाले। इससे विल्सड़ पट्टी सहित विल्सड पुवायां के करीब 100 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। आरोप है कि ग्रामीणों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई की गई। विल्सड़ पट्टी निवासी मिलन दीक्षित ने बताया कि गांव के पंचायत सचिवालय के पास ट्रांसफाॅर्मर रखा हुआ है। इसके पास में ही एक चक्की लगी हुई है। अभी गर्मी की वजह से विद्युत ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इसकी वजह से उस मोहल्ले के रहने वाले लोग अपनी लाइट चलाने को लेकर आए दिन लाइनमैन को रुपये देकर लाइन हटवा देते है। इससे गांव को लाइट चली जाती है। सोमवार को भी तार काट दिए और कुछ खंभे भी तोड़ दिए। इससे हम लोगों की लाइट चली गई।
विरोध किया तो यह लोग लाठी-डंडे लेकर घर आ गए और हमला कर दिया। थाने में तहरीर भी दी गई है। ग्रामीण अमन दीक्षित ने बताया कि इन लोगों की वजह से पूरा गांव परेशान है। जब मन आता है लाइनमैन से शटडाउन लेकर लाइट काट देते हैं। जेई अलीगंज देहात श्रीकांत कुमार ने बताया कि विद्युत खंभे तोड़ने की सूचना मिली है। कार्यदायी संस्था द्वारा अभी लाइन विभाग को हैंडओवर नहीं की गई है। एजेंसी द्वारा ही इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। लाइनमैन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।