{"_id":"67adde87cb01508cab0c22fd","slug":"bullet-fired-in-dispute-over-celebration-of-holi-one-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-129627-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: होली रखने के विवाद में चली गोली, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: होली रखने के विवाद में चली गोली, एक घायल
Thu, 13 Feb 2025 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 13 Feb 2025 05:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
एटा। थाना मिरहची के गांव नगला घसिया में होली की लकड़ी रखने की बात पर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़़ा कि गोली चल गई और एक व्यक्ति के हाथ में जा लगी। डंडा लगने से उसकी मां भी घायल हो गई। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
गांव नगला घसिया निवासी अनिल कुमार ने बताया कि बुधवार को रात 9 बजे के करीब चचेरे भाई किशोरी लाल व मां रामादेवी खेत से लौट रही थीं। रास्ते में होली रखने की जगह है, तो वहां यह लोग लकड़ी रखने लगे। तभी मोहल्ले का रमेश आया और गाली-गलौज करते हुए बोला कि यहां कोई होली नहीं रखी जाएगी। जब भाई ने कहा कि यहां तो पहले से ही होली रखी जाती है। यह सुनकर रमेश नाराज हो गया और बंदूक निकालकर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी।
गोली चचेरे भाई किशोरी लाल के दाहिने हाथ में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तभी रमेश की पत्नी रामबेटी ने मेरी मां के सिर में डंडा मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को लेकर हम मेडिकल कॉलेज आए यहां उपचार चल रहा है। सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बंदूक बरामद की गई है।