{"_id":"669d41b26baa01e0c80bbfc1","slug":"bulldozer-runs-on-encroachment-heated-argument-with-police-lawyers-etah-news-c-163-1-eta1001-120110-2024-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अधिवक्ताओं के चैंबर पर चला बुलडोजर, टीन गिरते ही वकीलों में फैला आक्रोश; पुलिस से हुई तीखी नोक-झोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अधिवक्ताओं के चैंबर पर चला बुलडोजर, टीन गिरते ही वकीलों में फैला आक्रोश; पुलिस से हुई तीखी नोक-झोंक
Mon, 22 Jul 2024 12:34 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 22 Jul 2024 12:34 PM IST
सार
एटा में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में अधिवक्ताओं के चैंबर आए, तो बवाल मच गया। चैंबर पर कार्रवाई होते ही अधिवक्ताओं की पुलिस से बहस हो गई। हालांकि अधिवक्ताओं के काफी प्रयास के बाद भी ये कार्रवाई रुकी नहीं।
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस से नोक झोंक करते अधिवक्ता
- फोटो : अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस से नोक झोंक करते अधिवक्ता
विस्तार
एटा जिला मुख्यालय पर अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया जारी है। रविवार को कचहरी रोड पर अतिक्रमण पर बुलडोजर चला। कई अधिवक्ताओं के चैंबर पर भी कार्रवाई हुई। इसे लेकर अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। हालांकि कार्रवाई को नहीं रोका गया।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला मुख्यालय पर सभी प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा रहा है। इसके लिए लगातार नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है। रविवार को क्षेत्राधिकारी नगर विक्रांत द्विवेदी पुलिस बल और पालिका की टीम के साथ बुलडोजर लेकर कचहरी रोड पर पहुंचे। इस मार्ग पर दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद अधिवक्ताओं द्वारा टिनशेड लगाकर अस्थायी रूप से बनाए गए चैंबर पर भी बुलडोजर चला। कुछ अधिवक्ताओं ने अतिक्रमण हटाने को लेकर विरोध जताया। सीओ व अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ तीखी नोक-झोंक हो गई। इसके बाद भी बुलडोजर नहीं रुका और वहां से अतिक्रमण को हटाने के बाद ही पुलिस प्रशासन आगे बढ़ा।