फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Bulldozer-dumper seized in soil mining

Etah News: मिट्टी के खनन में बुलडोजर-डंपर जब्त

Mon, 04 May 2026 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bulldozer-dumper seized in soil mining
कस्बा जलेसर में जेसीबी जप्त करते एसडीएम पीयूष रावत व तहसीलदार संदीप सिंह। संवाद
जलेसर। एसडीएम पीयूष रावत और तहसीलदार संदीप सिंह ने मिट्टी के अवैध खनन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। पुलिस फोर्स के साथ रविवार की रात को अधिकारियों ने क्षेत्र के गांव नूहंखास में कार्रवाई कर एक बुलडोजर और एक डंपर को जब्त किया है।
विज्ञापन


एक सप्ताह में प्रशासन के लगातार तीसरी बार कार्रवाई कर वाहन जब्त किए जाने पर मिट्टी के खनन के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मच गई है। पूरे सर्किल क्षेत्र में कई वर्ष से मिट्टी का खनन जोरों पर हो रहा है। एसडीएम पीयूष रावत के चार्ज संभालने के बाद से मिट्टी का अवैध खनन करने वालों पर शिकंजा कसना शुरु हुआ है।
विज्ञापन

तहसीलदार और पुलिस फोर्स के साथ एसडीएम ने रविवार की रात को क्षेत्र के गांव नूहंखास में छापा मारा। प्रशासन की टीम के पहुंचने पर मिट्टी का अवैध खनन कर रहे लोग भाग खड़े हुए। टीम ने मौके पर एक बुलडोजर और मिट्टी से लदा एक डंपर बरामद किया है, जिसे कार्रवाई के लिए थाने में खड़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले शनिवार की रात को क्षेत्र के गांव पौंडरी में नायब तहसीलदार वाजिद हुसैन ने टीम के साथ कार्रवाई की थी। इसमें मिट्टी से लदे दो ट्रक बरामद किए गए थे। इस कार्रवाई में भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इससे दो दिन पहले अवागढ़ और जलेसर थाना क्षेत्र के दो गांव में छापा मारकर दोनों स्थान से दो लोडर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किए थे। एसडीएम ने जब्त किए गए वाहनों के पंजीकरण से उनके मालिक का पता कर कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कहा मिट्टी का खनन किसी भी कीमत पर नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed