फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Budget sought for Etah-Kasganj rail line

Etah News: एटा-कासगंज रेल लाइन को मांगा बजट

Fri, 12 Jan 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Budget sought for Etah-Kasganj rail line
एटा। एटा-कासगंज को रेल लाइन से जोड़ने का प्रस्ताव ही नहीं, बजट भी मंजूर हो चुका है, लेकिन इसे जारी नहीं किया जा रहा। जिसके चलते यह नई रेल लाइन अधर में है। इसको लेकर राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री काउंसिल के सदस्य ने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र भेजकर बजट की मांग की है।
विज्ञापन

एटा से कासगंज तक रेल लाइन के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। अरसे बाद इसे 2017 में सरकार ने मान भी लिया। बजट में इस लाइन के लिए मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए करीब 277 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया। जिसके बाद जिले के लोगों में काफी खुशी थी। कयास लगा रहे थे कि जल्द ही बजट मिल जाएगा और इस लाइन पर काम शुरू हो जाएगा। लेकिन इंतजार देखते-देखते करीब आठ साल बीतने को आए हैं, लेकिन अभी तक सरकार ने इसके लिए बजट नहीं दिया। ऐसे में इस लाइन के लिए काम शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कासगंज, बदायूं और बरेली के स्टेशन से हो जाएगा संपर्क
राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री काउंसिल, रेल मंत्रालय रेलवे बोर्ड नई दिल्ली के सदस्य श्रीकृष्ण गौतम ने ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। बताया है कि इन नई रेल लाइन के निर्माण से आगरा एवं टूंडला रेलवे स्टेशनों का सीधा जुड़ाव एटा होकर कासगंज, बरेली व बदायूं जिले के उझानी स्टेशन से हो जाएगा। इस पिछड़े क्षेत्र को रेल यातायात सुलभ होगा। विकास के नए द्वार खुलेंगे और लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed