{"_id":"587bbd0b4f1c1b3703efe5ca","slug":"bsp-members-maya-raj-achievements","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपाइयों ने गिनाईं माया राज की उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपाइयों ने गिनाईं माया राज की उपलब्धियां
Amar Ujala
Updated Sun, 15 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
केक काटते बसपाई
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया। नेताओं ने केक काटा। प्रदेश में बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
जिला मुख्यालय पर दाऊजी परिसर में जन्मदिन पर कार्यक्रम हुआ। इस दौरान बसपा नेता एवं पार्टी प्रत्याशी अजय चतुर्वेदी ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरी मेहनत के साथ संगठन खड़ा किया। सरकार बनाई। भ्रष्टाचार मुक्त, सुरक्षायुक्त शासन चलाकर दिखाया। जिलाध्यक्ष डीपी राना ने बसपा सरकार की नोएडा एक्सप्रेस, कांशीराम आवास आदि योजनाओं का जिक्र किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव शर्मा ने किया। मौके पर डा. शंकर लाल, लवनेश बौद्ध, अनुज दीक्षित, राज बहादुर बघेल, शैलेश गौतम, शैतान सिंह भारती, राजेंद्र गौतम, पुष्पेंद्र साहू, रतन सिंह जंडैल, इशरार अहमद गाजी आदि मौजूद रहे। वहीं सहावर कस्बे के गंजरोड पर आयोजित कार्यक्रम मुख्य अतिथि मंडल को-आर्डिनेटर कमल कुमार बौद्ध ने बसपा शासन काल की चर्चा की। पार्टी प्रत्याशी देव प्रकाश लोधी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का आह्वान किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष बॉबी कश्यप, शमसुद्दीन, प्रमोद राजपूत, धरमवीर भारती, हुंडी लाल बघेल, देवकी नंदन निडर आदि मौजूद रहे।