फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   BSNL cable worth Rs 15 lakh stolen eight accused arrested

UP: बीएसएनल की 15 लाख की केबल चोरी... खोदकर निकाली, फिर 27 टुकड़े कर झांड़ियों में छिपाया; आठ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 23 Sep 2025 12:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 23 Sep 2025 12:49 PM IST
सार

बीएसएनएल अधिकारियों की ओर से चोरी की गई 325 मीटर केबल की शिकायत पुलिस से की गई थी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में पुलिस को कुछ लोग केबल के साथ दिखाई दिए थे। 

विज्ञापन
BSNL cable worth Rs 15 lakh stolen eight accused arrested
पकड़े गए केबल चोर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बालूगंज क्षेत्र से 20 सितंबर की रात बीएसएनएल की करीब 15 लाख रुपये की चोरी हुई कॉपर केबल की वारदात का खुलासा सोमवार को पुलिस ने कर दिया। पुलिस ने आठ आरोपियों को आगरा केसर होटल के पास से गिरफ्तार किया है। मुख्य साजिशकर्ता ठेकेदार की तलाश की जा रही है। आरोपियों से चोरी गई केबल के टुकड़े और खोदने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि आरोपियों ने 325 मीटर केबल 27 टुकड़ों में काट कर झाड़ियों में छिपा दिया था। सूचना के बाद पुलिस ने केबल लेने पहुंचे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मुख्य आरोपी लाला ठेकेदार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बीएसएनएल के एसडीओ ने चीलघर से पीडब्ल्यूडी तिराहे तक चोरी की गई 325 मीटर केबल की शिकायत पुलिस से की। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कुछ लोग केबल के साथ दिखाई दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके बाद पुलिस ने फैसल निवासी अररिया बिहार, राघवेंद्र निवासी नगला अजब थाना पचोखरा फिरोजाबाद, वाहिद निवासी अररिया बिहार, मोहम्मद मुस्लिम और शाहिद निवासीगण बुआपुर शुक्र बाजार थाना कौशांबी आनंद विहार गाजियाबाद, आमिर निवासी काकड़ कस्बा थाना तिलहर शाहजहांपुर, सागर निवासी हाजी काॅलोनी शास्त्री पार्क जयपुर, असलम निवासी रघुवीर नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया। 

वहीं सरगना लाला निवासी नई दिल्ली फरार है। पुलिस ने आरोपियों से खुदाई में इस्तेमाल की गई हाइड्रा, चोरी गई केबल, छह मोबाइल फोन, ब्लेड, आरसी आदि सामान बरामद किया है। पुलिस ने हाइड्रा को सीज कर दिया है। इसे चालक राघवेंद्र मालिक शैलेंद्र निवासी मैनपुरी के कहने पर लाया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed