फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Brother-in-law riding a bicycle died after being hit by a vehicle, sister-in-law injured

Etah News: वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार जीजा की मौत, साली घायल

Tue, 17 Jun 2025 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 17 Jun 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a bicycle died after being hit by a vehicle, sister-in-law injured
एटा। परचून की दुकान का सामान लेकर लौट रहे साइकिल सवार व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। साथ में बैठी साली गंभीर रूप से घायल हुई है। थाना सिढ़पुरा के गांव मेमड़ा व चांदपुर के बीच यह हादसा हुआ। मृतक कोतवाली देहात के गांव ओनघाट और घायल युवती गांव दयापुर थाना जसराना की निवासी है।
विज्ञापन

गांव ओनघाट निवासी राजकुमार ने बताया कि सोमवार शाम छोटा भाई निर्दोष कुमार (32) अपनी साली सलोनी को साथ लेकर कस्बा सिढ़पुरा से दुकान के लिए परचून का सामान लेने गया था। बाजार करने के बाद वहां से लौटते समय गांव मेमड़ा व चांदपुर थाना सिढ़पुरा के मध्य किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जीजा-साली गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस व परिजन को सूचना देते हुए एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचाया।
विज्ञापन

चिकित्सक ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में ही निर्दोष कुमार की मौत हो गई। जबकि सलोनी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन लोग घायल
एटा। अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। पहली घटना में सोमवार देर शाम सूरज निवासी सुन्ना सिहोरी थाना पिलुआ किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आगरा भेज दिया। वहीं दूसरी घटना में गांव भगवंतपुर थाना सकीट निवासी उमेश और हेमसिंह बाइक से बाजार जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। इनका मेडिकल कॉलेज में ही इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed